चूरू | जिले में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा व तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम 25.1 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी उड़ीसा के आसपास डीप डिप्रेशन बना हुआ है। शेखावाटी सहित कई इलाकों में 27-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।