बारां | राजकीय आयुर्वेद अस्पतालों और औषधालयों में निशुल्क वितरण के लिए पहले करीब 20 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं, अब यह संख्या बढ़कर 40 से अधिक हो गई है। नई सूची में सामान्य बीमारियों के साथ पेट दर्द, गैस, महिला स्वास्थ्य, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, श्वसन संबंधी समस्याओं समेत कई रोगों में इस्तेमाल होने वाली औषधियां शामिल हैं। गंभीर रोगों के उपचार में सहायक कांचनार गुग्गुल जैसी औषधि उपलब्ध कराई जा रही है।