मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में रामप्रताप सैनी मान क्लब, गणपत लाल शर्मा भवानी क्लब और इरफान खान फ्रेंड्स क्लब की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मान क्लब मैदान पर खेला गया। इसमें फ्रेंड्स क्लब ने डीएफए को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मॉर्निंग क्लब सचिव बिलाल खान ने बताया कि मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने मुकाबले का आनंद लिया। इस दौरान कैलाश शर्मा, हनुमान, महेंद्र भाया, ओमप्रकाश, पूर्व फुटबॉलर राशिद खान, वॉलीबॉल सचिव सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।