करीना कपूर और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली लंबे इंतजार के बाद एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने जा रहे हैं। भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में करीना मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, प्रोजेक्ट की कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आतिश कपाड़िया को दी गई है। कपाड़िया ‘खिचड़ी’ जैसी चर्चित सिटकॉम और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘चुंबक’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि करीना को हाल ही में भंसाली के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था। इसके बाद दोनों के साथ काम करने की चर्चा और तेज हुई। 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म फिल्म में अर्जुन के साथ मुस्तफा बर्मावाला, विशाल जेठवा, प्रिया प्रकाश वारियर, अनिल बिश्नोई और दिवंगत एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा भी नजर आएंगी। यह इसी साल 4 दिसंबर को भारत समेत दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘लिटिल..’ में दिखेगी 7 साल के थॉमस की अनोखी कहानी अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘3 मंकीज’ का पहला मोशन-पोस्टर जारी हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। हीस्ट-थ्रिलर इस फिल्म में अर्जुन का किरदार ‘मनी हाइस्ट’ के सर्जियो मार्क्विना यानी प्रोफेसर से प्रेरित बताया जा रहा है। मोशन-पोस्टर में अर्जुन रामपाल हाथ में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। उनके आगे तीन नकाबपोश लोग दिखाई देते हैं, जो लुटेरों के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में डकैती, एक्शन और ड्रामा के बीच बुनी कहानी की झलक है। गुलशन देवैया और रसिका दुगल की फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गोवा की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर बनी यह पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा 7 साल के थॉमस (हृदांश पारेख) की मासूमियत और उसके अनोखे सवालों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कौशल ओझा ने किया है। ट्रेलर की शुरुआत थॉमस के एक मासूम सवाल से होती है कि ‘बच्चे कहां से आते हैं?’ इसके बाद वह अपने माता-पिता से छोटे भाई की मांग करने लगता है। थॉमस की इस जिद के चलते उसके माता-पिता के बीच बहस और झगड़े शुरू हो जाते हैं। फिल्म में गुलशन और रसिका ने थॉमस के माता-पिता का किरदार निभाया है। फिल्म को अनुराग कश्यप भी सपोर्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल समेत कई जगह सराहना मिल चुकी है। अब यह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धनुष भी आ सकते हैं नजर, आधिकारिक ऐलान बाकी चर्चा है कि साउथ स्टार धनुष भी भंसाली की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, करीना और धनुष की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। वहीं धनुष इन दिनों अपने साउथ कमिटमेंट्स पूरे करने में जुटे हैं।