बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, जिसके मंगलवार तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। बांग्लादेश ने इसका नाम ‘अर्नब’ रखा है। इसके चलते ओडिशा के तटीय और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे खुर्दा, जगतसिंहपुर, गंजाम और गजपति में स्कूल बंद हैं। उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पहाड़ों पर भारी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में चौका नदी से पुल डूब गया है। स्कूली बच्चे को घुटने तक पानी से गुजरकर स्कूल जाने पर मजबूर हैं। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक मानसून की 91% बारिश हो चुकी है। वहीं, बिहार के पटना समेत 19 जिलों और छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। केरलम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका है। राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। सोमवार को राज्य में पूरे दिन मौसम साफ रहा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40°C रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…