मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक एनिमेटेड हाथ टीम की कैप पकड़े नजर आ रहा है। IPL 2027 के लिए टीम के नए कप्तान के ऐलान की चर्चा के बीच फैंस इस पोस्ट को रोहित शर्मा से जोड़ रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL खिताब जीते हैं। हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद टीम में कप्तानी का पद खाली है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित को कप्तानी सौंप सकती है। हालांकि, टीम ने पोस्ट में कप्तान के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीते 5 खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 IPL ट्रॉफी जीती। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब जीता। हालांकि IPL 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भी नहीं सुधरा प्रदर्शन फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2023 को हार्दिक पंड्या को ट्रेड करके अपने साथ जोड़ा और फिर कप्तान बनाया था। लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। ड्रेसिंग रूम में अनबन की स्थिति बनी और कुछ रिपोर्ट्स में गुटबाजी की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर टीम या मैनेजमेंट ने कुछ नहीं कहा। ड्रेसिंग रूम में अनबन और लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने 39 मैच खेले हैं, लेकिन 15 में ही जीत हासिल की है। हार्दिक पंजाब गए, अर्शदीप ट्रेड के जरिए मुंबई में शामिल मुंबई ने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड के जरिए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है। वे 18 करोड़ रुपए की फीस पर मुंबई से जुड़ेंगे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए हैं। उनकी नई फीस 18 करोड़ रुपए तय की गई है, जो पहले 16.35 करोड़ रुपए थी। मुंबई के पास 9 स्लॉट और 32.60 करोड़ रुपए मुंबई ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में भरने के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं। मुंबई की रिटेंशन लिस्ट अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।
क्या रोहित बनने वाले हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान:फ्रेंचाइजी के नए पोस्ट के बाद चर्चा तेज; जल्द हो सकता है अनाउंसमेंट
मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक एनिमेटेड हाथ टीम की कैप पकड़े नजर आ रहा है। IPL 2027 के लिए टीम के नए कप्तान के ऐलान की चर्चा के बीच फैंस इस पोस्ट को रोहित शर्मा से जोड़ रहे ह...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...