जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र के मंगल विहार स्थित गोविंदम रेजीडेंसी में गुरुवार को दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोर एक्टिवा से मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में बाइक लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी अपनी एक्टिवा घटनास्थल पर ही छोड़ गया। बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 7:15 बजे अपनी Honda Dream Yuga बाइक (RJ 14 LB 7173) घर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए। करीब 9 बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई। फुटेज में एक व्यक्ति एक्टिवा से आता दिखाई दे रहा है। वह घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि अपनी एक्टिवा वहीं छोड़ गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी है।