नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों की स्थिति और परिसर में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था और प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। अंकित कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी ब्रजराज सिंह चारण, एसडीएम पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।