नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गए, 31 अगस्त लास्ट डेट है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। टिकट की घोषणा से पहले विवाद भी सामने आने लगे हैं। निर्वाचन कार्यालय में फार्म लेने वाले व डिपोजिट राशि जमा कर रसीद लेने वाले उम्मीदवारों की भीड़ है। पहले दिन एक नामांकन हुआ दाखिल नामांकन दाखिल करने के लिए तीन दिन मिले हैं। पहले दिन 602 फार्म वितरण हुए और एक नामांकन दाखिल हुआ। आज दूसरा दिन है। 31 अगस्त को तीसरा व लास्ट दिन है। अजमेर में चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। सीधे निर्वाचन कार्यालय में सिंबल! भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट किसे मिलेगा, उनमें से कईयों को फार्म भरने के लिए इशारा किया जा चुका है। हालाकिं पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम है और सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे।