नागौर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में भाजपा के शिवकुमार राव को निर्दलीय मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने 5 वोटों से हराया है। नामांकन दाखिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी घेवरचंद ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद इन दोनों के बीच मुकाबला था। संतोष टाक बनीं सभापति नागौर नगर परिषद में बीजेपी की संतोष टाक सभापति चुनी गई थीं। अब सभापति के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए निर्वाचन होगा। इसे लेकर नगर परिषद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। जिले की 9 निकायों में 4 पर BJP, 3 पर कांग्रेस के बोर्ड जिले में कुल 9 नगर निकाय हैं। इनमें नागौर नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड बना है। नगर पालिकाओं में मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड और डेगाना में बीजेपी का बोर्ड बना है। वहीं जायल, बासनी और कुचेरा में कांग्रेस का बोर्ड है। इसके अलावा मुंडवा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और रियाबड़ी में निर्दलीय ने बोर्ड बनाया है। निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे