नागौर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को मतदान सामग्री के साथ 743 मतदान दलों को रवाना किया गया। पहले चरण में गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिले के 739 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 7 पंचायत समितियों के 120 सदस्यों और जिला परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा। साढ़े 6 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। 3,715 मतदानकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी, 223 दल रिजर्व में पहले चरण के चुनाव के लिए गठित 743 मतदान दलों में कुल 3,715 मतदानकर्मियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक दल में 5 कार्मिक रखे गए हैं। इसके अलावा 30 प्रतिशत रिजर्व व्यवस्था के तहत 223 अतिरिक्त मतदान दलों के करीब 1,115 कार्मिक तैयार रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी सेवाएं ली जा सकेंगी। 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों और जिला परिषद के 21 वार्डों में चुनाव पहले चरण में जिले की 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों और जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए 89 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 18 जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि जरूरत के अनुसार उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सके। 24 अक्टूबर को 195 ग्राम पंचायतों में मतदान पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के दो दिन बाद, 24 अक्टूबर को जिले की 195 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 195 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि 35 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। पंच-सरपंच चुनाव की प्रक्रिया के तहत 25 अक्टूबर को उपसरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। दोनों चरणों के चुनाव की व्यवस्थाओं पर जोर प्रशासन की ओर से दोनों चरणों के चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए मतदान दलों की तैनाती, रिजर्व कार्मिकों की उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराए जा सकें। --- पंचायत चुनाव से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें … 1. नागौर: 7 पंचायत-समितियों में 700 से ज्यादा सरपंच-पद के दावेदार:कहीं एक ही गांव में 5 आमने-सामने, पढ़ें- आपके इलाके में कौन जता रहा दावेदारी नागौर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़िए 2. नागौर में पूर्व-विधायक भी जिला परिषद सदस्य की दौड़ में:RLP ने भी 37 उम्मीदवार उतारे, पढ़ें तीनों पार्टियों के प्रत्याशियों की प्रोफाइल नागौर जिला परिषद में 37 वार्डों में भाजपा ने 35 कांग्रेस ने 36, RLP ने 37 उम्मीदवार उतारे हैं। इस बार 22 साल के प्रत्याशी से लेकर 73 साल के प्रत्याशी मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़िए