किशनगंज | कस्बे के समीपवर्ती रानीबड़ौद गांव के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 16 से 18 अक्टूबर तक नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन होगा। समाजसेवी शिवशंकर सोनी ने बताया कि कथा का वाचन अंतिमा गौड़ करेंगी। सोनी ने बताया कि 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे किशनगंज के चारभुजा नाथ मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी जो प्रमुख मार्गों से होते हुए रानीबड़ौद पहुंचेगी। कथा समापन के बाद 19 अक्टूबर को जागरण और भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।