दंत प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मनोज डेंटल हॉस्पिटल के डॉ. मनोज वर्मा को नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान एक्सीलेंस इन डेंटल इम्प्लान्टोलोजी श्रेणी में मिला। दासाना फाउंडेशन के सम्मान समारोह में डॉ. मनोज वर्मा को एक्सीलेंस इन डेंटल इम्प्लान्टोलोजी अवार्ड प्रदान किया गया। दंत प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उनके कार्य, मरीजों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण दंत सेवा उपलब्ध कराने के लिए यह सम्मान मिला। सम्मान मिलने पर डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी सेवा भावना के लिए गर्व की बात है। वे निरंतर मरीजों को बेहतर, आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा देने का प्रयास करते हैं। मनोज डेंटल हॉस्पिटल की टीम के साथ अस्पताल प्रबंधन ने इसे दंत प्रत्यारोपण क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। डॉ. मनोज वर्मा को बधाई दी।