जवाहर नवोदय स्कूल सीतापुरा में कक्षा 9 व 11 में रिक्त सीटों के लिए समानांतर प्रवेश परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य राजेंद्रप्रसाद मीना ने बताया कि कक्षा 9 के लिए जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 और कक्षा 11 के लिए 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना जरूरी है। कक्षा 9 में बूंदी का मूल निवासी होना अनिवार्य, कक्षा 11 में नहीं है। परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। आवेदन वेबसाइट www.jnvbundi.org से भी किए जा सकते हैं।