बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसे अर्नब नाम दिया गया है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में 26 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं। पुडुचेरी में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इरोड जिले में रविवार को कोडिवेरी बांध पर लगातार दूसरे दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रही। केरल में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट है। इन जिलों में शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 अक्टूबर 27 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान… राज्यों से मौसम की खबर बिहार: राज्य में 26 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम बिहार में 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 दिन बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… एमपी: 28 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, दिवाली से पहले बदलेगा मौसम दिवाली से पहले मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल ने 28 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: वीकेंड पर बारिश के आसार, आज से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में गिरेगी बर्फ हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 2 दिन (शनिवार और रविवार) कुछ इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह कुछ जगहों पर ही होगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 को 17 जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट झारखंड में 27 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा। इसके बाद चार दिन तक राज्य के 17 जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: इस महीने के आखिर में बारिश का अलर्ट: चूरू में ओले गिरे, 2 जिलों में बरसात राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर शनिवार को भी रहा। चूरू सहित तीन जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला। ओले गिरने के साथ बारिश भी हुई। पूरी खबर पढे़ें…