राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व रालसा जयपुर के निर्देशानुसार डेडानसर रोड स्थित राजकीय कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित व सचिव ललित पुरोहित के निर्देशन में न्याय रक्षक खेमेंद्रसिंह भाटी ने शिविर का संचालन किया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मुकेश व्यास, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया, समिति सदस्य परवेज खां, मूलाराम व पूना चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में न्याय रक्षक खेमेंद्रसिंह भाटी ने कहा कि नालसा योजना 2024 का मुख्य ध्येय बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके लिए बाल-अनुकूल न्यायिक तंत्र को सुदृढ़ बनाना है। संरक्षण की आवश्यकता वाले, विधि से संघर्षरत किशोरों और दिव्यांग बच्चों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना प्राथमिकता है।