बूंदी सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान की शुरुआत के साथ बूंदी में मिलावट के खिलाफ जांच शुरू हो गई। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने सदर बाजार स्थित छोटूलाल कचौरी सेंटर पर गुणवत्ता परखी गई। कचौरी और नमकीन के नमूने लेकर जांच के लिए जन प्रयोगशाला कोटा भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों की जांच, साथ ही हेल्दी थाली और श्रीअन्न को बढ़ावा देने, पैकेट बंद खाद्य सामग्री का लेबल पढ़ने, कॉलेज, अस्पताल और कैंटीन में स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भोजन की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रदेश में शनिवार से शुरू हुआ अभियान 16 अक्टूबर तक चलेगा। बूंदी, केशवरायपाटन, कापरेन स्कूल, दूसरे सरकारी व निजी स्कूलों में इट राइट गतिविधियां कराईं। विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान, खाद्य मिलावट, फूड लेबल, पैकेजिंग और खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई। बूंदी. नमकीन की एक दुकान से खाद्य पदार्थ का सैंपल लेती टीम। संकल्प: स्वस्थ जीवनशैली की शपथ दिलाएंगे आमजन को लेबल पढ़ने, नमक-तेल-चीनी कम करने, सप्ताह में कम से कम तीन दिन श्रीअन्न खाने, रोज 30 मिनट योग या व्यायाम करने और भोजन व्यर्थ नहीं करने का संकल्प दिलाया जाएगा।