छीपाबड़ौद| क्षेत्र के गगचाना गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने स्कूल संचालन की जिम्मेदारी संभाली। छात्राओं ने प्रार्थना सभा कराई। सभी कक्षाओं में पढ़ाई कराई। अनुशासन व्यवस्था संभाली। स्कूल की दूसरी गतिविधियां भी चलाईं। छात्राओं ने शिक्षक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाया। स्कूल की व्यवस्थाएं भी सुचारु रखीं। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में शनिवार को छात्राओं को स्कूल संचालन की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान अर्चना कुमावत ने प्रधानाचार्य, जसोदा ने उप प्रधानाचार्य, कौशल्या कुमावत ने शारीरिक शिक्षक के रूप में काम किया। कक्षाओं में छात्राओं ने शिक्षण कार्य भी किया।