राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ‘सर्व सेतु अभियान-2026’ के तहत रविवार को भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त लहसोड़ा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में महावीर, शाहिद मोहम्मद एवं भैरू गुर्जर सहित लाभार्थियों ने राजस्व अभिलेखों में शुद्धि के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। राजस्व कार्मिकों ने प्रकरणों की मौके पर ही जांच की। आवश्यक कार्रवाई की। लाभार्थियों के समक्ष समाधान किया। त्वरित कार्रवाई से लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर में किसानों की फार्मर आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। जाति प्रमाण-पत्र एवं सिंचाई प्रमाण-पत्रों का सत्यापन भी किया गया। इस प्रकार विभिन्न राजस्व सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों का समय एवं श्रम बचा। शिविर में नायब तहसीलदार टोडरा से आवश्यक प्रति प्राप्त होने के बाद खातेदारों ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी का आभार जताया। शिविर में पटवारी प्रिया शर्मा एवं आईएलआर पंकज कुमार गोयल सहित संबंधित राजस्व कार्मिक उपस्थित रहे।