झालावाड़| एक अक्टूबर से जिला एसआरजी और जनाना अस्पताल में ओपीडी का समय बदल जाएगा। एसआरजी अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को देखेंगे। सभी अवकाश के दिनों में ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी। ओपीडी के बाददोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक इमरजेंसी में मरीजों को देखा जाएगा।