स्मार्ट मीटर लगाने वाली निजी कंपनी की मनमानी का खामियाजा बिजली उपभोक्ता भुगत रहे हैं। घरेलू व अघरेलू सहित अन्य श्रेणी के 645 कनेक्शन जारी करने के एईएन ऑफिस से ऑर्डर जारी हो चुके है, लेकिन पिछले दो माह से मीटर नहीं मिलने से कनेक्शन अटके हुए है। नतीजनत इन घरों में अंधेरा छाया हुआ है और उपभोक्ता डिस्कॉम दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा संभालने वाली निजी कंपनी कभी मीटर शॉर्ट, कभी केबल की कमी और अब मैनपावर की कमी का बहाना बना रही है।