पाली में भारत विकास परिषद पश्चिमी प्रांत शाखा की ओर से रविवार को राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हुई। ये आयोजन एम. शांतिलाल मेहता सरस्वती विद्या निकेतन, टैगोर नगर में किया गया। जिसमें 5 टीमों के 37 छात्राओं ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष नूतन बाला कपिला ने बताया कि हिंदी और संस्कृत गीत प्रतियोगिता में वंदे मातरम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयनगर ने प्रथम, एम.एस. कवाड़ इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय और वंदे मातरम स्कूल, राजेंद्र नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में वंदे मातरम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, तारकेश्वर रामेश्वरम सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और वंदे मातरम शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक स्कूल तृतीय रहा। प्रतियोगिता पूरी होने पर अध्यक्ष डॉ. आर.के. बिश्नोई ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व होना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास हैं। ये रहे मौजूद… प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भरत देसरला ने किया। अध्यक्षता डॉ. आर.के. बिश्नोई जो कि बांगड़ हॉस्पिटल के अध्यक्ष हैं उन्होंने की। इस दौरान शाखा अध्यक्ष नूतन बाला कपिला, रामकिशोर, प्रांत संयोजक संस्कार करण सिंह, जिला समन्वयक जगदीश झंवर, परिषद सदस्य मेघराज बम, चंद्रकांता खंडेलवाल, अंजना सर्राफ एवं सुरेश अग्रवाल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रवीण त्रिवेदी, शीला कनौजिया और रश्मि शर्मा शामिल रहे।