प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इसी कड़ी में बुधवार शाम जिले के प्रत्येक बूथ पर “आशीर्वाद का दीपक” कार्यक्रम के तहत 101 दीपक जलाए गए। पाली शहर के अम्बेडकर सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक महीने तक सेवा भाव से अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 101 दीपक जलाने का आह्वान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा भाव के साथ मनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों और मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित करने को कहा गया था। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। शाम 6 से 7 बजे तक हुआ कार्यक्रम सुनील भण्डारी ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक माह तक सेवा भाव से विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। “आशीर्वाद का दीपक” कार्यक्रम के तहत शाम 6 से 7 बजे तक प्रत्येक बूथ पर कम से कम 101 दीपक जलाने का आह्वान किया गया था। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सरल एप पर अपलोड करने को भी कहा गया। अम्बेडकर सर्कल पर कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप पाली शहर के अम्बेडकर सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू, जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौर, नारायण कुमावत, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा, आईटी संयोजक मुकेश नाबरिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार और गोपाल बंजारा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।