पाली शहर में लाइट के तार पर लगे बॉक्स में शुक्रवार शाम को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस तार में आग लगी उसके पास ही पेड़ लगा था। जिसे देख ऐसा लग रहा था मानो पेड़ से आग बरस रही हो। बाद में दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकलकर्मी पारस गहलोत ने बताया कि पाली शहर के मिल चाली के सामने मकानों के पास से गुजर रहे लाइट के तार में लगे बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर मौके पर और लाइट की सप्लाई बंद करवाकर आग को बुझाया गया। जिस तार में आग लगी वह मकानों के पास से गुजर रहा था। इसी के साथ पेड़ के नीचे खड़ी बाइक को लोग हटाते नजर आए ताकि गाड़ियों में आग न लग जाए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग बुझाने में पारस गहलोत, देवाराम, दिनेश सिंह, नंदलाल आदि जुटे रहे।