नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितंबर को पाली नगर निगम सहित जिले की 5 नगर पालिकाओं सुमेरपुर, बाली, सादड़ी, खुडाला-फालना और तखतगढ़ में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके लिए गुरुवार को पाली के बांगड़ कॉलेज परिसर से मतदान दलों को EVM और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान दलों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि पाली नगर निगम सहित सादड़ी, बाली, सुमेरपुर, तखतगढ़ और खुडाला-फालना नगर पालिकाओं के 200 वार्डों में चुनाव करवाने के लिए 312 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2,87,968 मतदाता करेंगे 751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पाली नगर निगम सहित 5 नगर पालिकाओं में इस बार कुल 751 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के लिए 2,87,968 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और परिणाम सामने आएगा कि किस प्रत्याशी को मतदाताओं का समर्थन मिला। सबसे ज्यादा 244 प्रत्याशी पाली नगर निगम के 65 वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सबसे कम 74 प्रत्याशी बाली नगर पालिका से चुनावी मैदान में हैं। जिला कलेक्टर-SP ने की भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील