पाली के फोर्थ फेज स्थित सारड़ा बावो पॉलीमर फैक्ट्री में रविवार रात लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। हादसे में दो मजदूरों की मौत फैक्ट्री के अंदर आग में झुलसने से हुई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे दो अन्य मजदूरों की मंगलवार को जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में झुलसे एक अन्य मजदूर का जोधपुर में इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाज के दौरान जोधपुर में दम तोड़ा पाली की औद्योगिक नगर थाने की SHO निरमा विश्नोई ने बताया- हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बिहार के 56 साल के रामावतार और 21 साल के विक्की को इलाज के लिए जोधपुर भेजा गया था। जहां हॉस्पिटल में ही दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव जोधपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। इसी को साथ हादसे में झुलसे 30 साल के राजेंद्र का जोधपुर में इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दे कि बिहार के 20 साल के नीतीश और 32 साल के उपेंद्र की बॉडी सोमवार को फैक्ट्री के मलबे में मिली थी। दोनों जिंदा जल गए थे। शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में 17 मजदूर काम कर रहे थे। जिस हिस्से में काम चल रहा था, वहां लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। आग लगने पर 12 मजदूरों ने फैक्ट्री से बाहर की तरफ भागकर जान बचाई। वहीं, 2 मजदूर अंदर फंस गए। करीब साढ़े चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियों को 55 राउंड लगाने पड़े। ये खबर भी पढ़ें… फैक्ट्री में भीषण आग, जलते हुए निकले 3 युवक:‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए सड़क पर गिरे; अंदर फंसे 2 मजदूर जिंदा जले पाली शहर के औद्योगिक थाना इलाके के फोर्थ फेज एरिया में सारड़ा बायो पॉलिमरस ग्वार-गम फैक्ट्री में रविवार रात 11:30 बजे भीषण आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर…