पाली में घुमंतू समाज के लिए मानपुरा भाखरी स्थित जंभेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। घुमंतू जाति उत्थान न्यास पाली नगर की ओर से आयोजित शिविर में डॉक्टर्स की टीम ने 156 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.के. परिहार के साथ राजकीय बांगड़ चिकित्सालय के चिकित्सा दल से डॉ. मनोज सारण, डॉ. अमृत लाल, राजेश कुमार, विशाल राव, बाबूलाल देवासी और गौरव ने सेवाएं दीं। रक्त जांच में जितेंद्र बंजारा और बाबूलाल देवासी ने सहयोग किया। शिविर की व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं और समाज के युवाओं ने सहयोग किया। इसे सफल बनाने में विभाग प्रमुख दुर्गेश नंदन, विभाग संयोजक रतनलाल राजपुरोहित, नगर संयोजक देवेन्द्र पंवार, जनाधिकार समिति के जिला संयोजक पन्नालाल बंजारा, रमेश बंजारा, राजेश बंजारा, दिनेश बंजारा और पप्पूराम कीर का सहयोग रहा।