पाली के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में चल रहे तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में मंगलवार को दूसरे दिन भी उत्साह देखने को मिला। डीजे पर गुजराती गरबा गीतों की धुन पर शहरवासी जमकर झूमे। ‘तारा विना श्याम मने एकलड़ लागे’ और ‘कुमकुम ना पगला पाड्या’ जैसे गीतों पर लोगों ने गरबा किया। महोत्सव के आखिरी दिन बुधवार को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेत्री सिंपल कौल शामिल होंगी। आयोजनकर्ता प्रदीप जाम और लक्ष लखारा ने बताया कि गरबा महोत्सव में दिल्ली से आईं निशा शर्मा ने एंकरिंग की। वहीं, होटल सिद्धार्थ के निरंजन परिहार ने बताया कि महोत्सव में पास के जरिए कपल एंट्री की व्यवस्था की गई है। बुधवार को शाम 6 बजे से प्रवेश शुरू होगा, जो रात 8 बजे तक जारी रहेगा। इनका रहेगा सहयोग महोत्सव में बीसीएम ग्रुप और दिविजा ग्रीन एनर्जी ग्रुप के साथ दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर हैं। इसके अलावा न्यू पाली प्रो सर्विस, एसएस रियल्टी ग्रुप, गणपति लाइट एंड साउंड, दिव्या ग्राफिक्स, जय अंबे रिसॉर्ट, मेड़तिया स्वीट होम, सरस डेयरी, रिंकी सिंह, विजय जोशी, देवड़ा हुंडई, पंकज ओझा और श्याम गरबा ग्रुप का विशेष सहयोग रहेगा। ये खबर भी पढ़ें… दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव शुरू, पूर्व-विधायक और महापौर भी झूमे:बॉलीवुड गीतों पर खनकाए डांडिया, 'गोरिल्ला' ने भी किया डांस दैनिक भास्कर की ओर से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का सोमवार को जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में शानदार आगाज हुआ। पढ़ें पूरी खबर…