पाली शहर के पास मूलियावास गांव के तालाब में एक के बाद एक करके सैकड़ों मछलियां मरी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि केमिकल युक्त पानी के कारण मछलियां मरी। घटना की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने पानी के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भेजा। मौके पर पहुंची टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संभवत तालाब के पानी में ऑक्सीजन की कमी के चलते यह हादसा हुआ। विस्तृत कारण रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मूलियावास गांव निवासी एडवोकेटे विक्रमसिंह जोधा ने बताया कि 25 सितंबर को गांव के तालाब में मछलियां मरी नजर आईं। जिसे देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पाली तहसीलदार विकास, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से तालाब के पानी के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भेजे हैं।