पाली नगर निगम चुनाव के नतीजों में हार-जीत का मार्जिन रोचक रहा। कोई 12 वोट से हारा तो किसी का 1427 वोटों के बड़े अंतर से जीता। 35 वार्ड से कांग्रेस की नजमा बानो ने भाजपा की शाहिना को 1427 के बड़े अंतर से हराया। नजमा को 1642 और शाहीना को 215 वोट मिले। वार्ड संख्या 39 में कड़ी टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस की अनामिका सोलंकी ने भाजपा के पीयूष शर्मा को 12 वोट से हराया। अनामिका को 581 और पीयूष को 569 वोट मिले। वार्ड 41 में निर्दलीय कांतिलाल ने भाजपा के लुम्बाराम चौधरी को 24 वोट से हराया। वार्ड सात से भाजपा की पानी देवी ने निर्दलीय पार्वती को 1321 वोट के अंतर से हराया। वार्ड 17 में निर्दलीय सुलेमान ने निर्दलीय शिवेंद्रसिंह राजपुरोहित को 20 वोट के अंतर से हराया। वार्ड 38 में कांग्रेस की राजबाला हिंगड़ ने भाजपा की नयनश्री को 949 वोट से हराया। बड़े नाम निर्दलीयों से हारे, मेयर के दावेदार भी सीट नहीं बचा पाए चुनाव में चर्चित प्रत्याशियों को भी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 25 से पूर्व नेता प्रतिपक्ष हकीम निर्दलीय प्रत्याशी से 79 वोटों से हार गए और तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस की महापौर की दावेदारों में शामिल लीला चौधरी भी 215 वोटों से हारकर तीसरे स्थान पर रहीं। इस वार्ड से निर्दलीय शबनम जीतीं। वार्ड 21 में कांग्रेस नेता जीवराज बोराणा 497 वोटों से हार गए। वार्ड 4 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप ओड 629 वोटों से हारकर तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड 19 में कांग्रेस की ओमा चौधरी को भी निर्दलीय ओटाराम ने 663 वोटों से हरा दिया। पढ़ें प्रत्याशियों की प्रोफाइल…