पाली में शनिवार सुबह कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक से हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर हालत में बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ हादसा सदर थाने के एएसआई श्रवण सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गुंदोज निवासी 52 साल के मिश्रीलाल पुत्र गलाराम सरगरा और उनका 24 साल का बेटा विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पाली आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। 20 मिनट तक CPR दिया, नहीं बची जान हादसे में एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसकी सांसें वापस लाने के लिए करीब 20 मिनट तक सीपीआर दिया। चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे बचाया नहीं जा सका। दोनों युवकों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।