पाली जिले के दो युवा खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर जगह बनाई है। गुड़ा सोनिगरा के गौरव राज सोनिगरा का अंडर-14 एयर राइफल शूटिंग और पाली शहर के रेम्बो स्कूल के वुशु खिलाड़ी प्रशांत पंवार का 80 किलो भारवर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। गौरव राज ने एयर राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण गुड़ा सोनिगरा गांव के गौरव राज सोनिगरा का अंडर-14 एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। उदयपुर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता में गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। अब वह आगामी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आबूरोड जाएंगे। गौरव की उपलब्धि पर पिता लक्ष्मण सिंह सोनिगरा सहित परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जताई। प्रशांत पंवार का वुशु में चयन वुशु खिलाड़ी प्रशांत पंवार का भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वरकाणा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रशांत ने वुशु के 80 किलो भारवर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। प्रशांत को श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया।