नगर निगम चुनाव 2026 में पार्टी अनुशासन तोड़ने पर गुरुवार को कांग्रेस ने कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व पार्षद अभिषेक चौपड़ा को 6 साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। चौपड़ा पाली नगर निगम के वार्ड 34 में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने बताया कि अभिषेक चौपड़ा के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। अभिषेक चौपड़ा पूर्व पार्षद हैं और पाली नगर निगम के वार्ड 34 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इसी वार्ड में कांग्रेस ने सुमित्रा जैन को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी किया आदेश जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरना पार्टी अनुशासन के विपरीत है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत अभिषेक चौपड़ा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।