प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है। उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा से बचने की सलाह भी दी है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में संसद के अगले सत्र पर चर्चा हुई। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने कहा कि सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाना चाहिए। हालांकि, इसकी तारीख और अवधि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी। 103 दिन बाद भी मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके 103 दिन बाद भी बुधवार रात तक मानसून सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था। विपक्ष संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने में देरी पर सवाल उठा रहा है। इस बीच विशेष सत्र बुलाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल पर नजर अगले सत्र में सरकार महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल को फिर से ला सकती है। यह बिल लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन से जुड़ा है। सरकार ऐसा फॉर्मूला तैयार कर रही है, जिसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% बढ़ाई जा सकती हैं। साथ ही 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने पर विचार हो रहा है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 17 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में जरूरी बहुमत नहीं मिलने से पास नहीं हो सका था। इसे पास कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत यानी 361 वोटों की जरूरत है। तीन सीटें खाली होने के कारण लोकसभा में फिलहाल 540 सदस्य हैं। NDA के पास 320 सांसद हैं। ऐसे में सरकार को विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
15 दिसंबर से संसद सत्र बुला सकती है सरकार:महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी, NDA को विपक्ष के समर्थन की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है। उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा से बचने की सलाह भी दी है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में संसद के...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...