ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावों को गलत बताया है। ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' यह कहा है कि 2018 केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। इस पर कमिंस ने कहा- 'यह बिल्कुल बकवास है।' सिडनी में शुक्रवार को 69 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा- ‘टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी, यह दावा 100% गलत है।’ कमिंस ने कहा- ‘यह उस्मान नहीं हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। मुझे लगता है कि अगर उन्हें इसकी जानकारी थी तो वह उसी समय इसे रोक सकते थे।’ क्या था 2018 का बॉल टेम्परिंग या सैंडपेपर विवाद? कमिंस बोले- ख्वाजा ने ज्यादा गंभीर आरोप लगाए कमिंस ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि ख्वाजा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की सलाह दी थी। कमिंस ने कहा- ‘उस्मान ने इससे भी ज्यादा गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मैं और कुछ दूसरे खिलाड़ी सैंडपेपर से बॉल टेंपरिंग की योजना बनाने वालों में शामिल थे। यह पूरी तरह बकवास है।’ कमिंस ने यह भी कहा कि ख्वाजा उनके दोस्त हैं, लेकिन दोस्ती का मतलब यह नहीं है कि किसी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी और प्रतिष्ठा को लेकर लापरवाही बरती जाए। हालांकि कमिंस ने ख्वाजा के अपनी बात कहने के अधिकार का समर्थन भी किया। वॉर्नर बोले- ख्वाजा को बलि का बकरा बना रहे कमिंस कमिंस के इस बयान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा- ‘मैं अब भी उस्मान और उनकी किताब में लिखी बातों का समर्थन करता हूं, क्योंकि वह सच है। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। आज कमिंस के बयान ने उन्हें बलि का बकरा बना दिया। इससे मैं बहुत निराश हूं।’ वार्नर ने कहा- ‘हां, हमने अपनी गलती स्वीकार की थी, लेकिन आखिरकार सबसे बड़ी कीमत मैंने और मेरी पत्नी ने चुकाई। उस दौरान हमने अपना बच्चा खो दिया था। यही वजह है कि जब तक सच स्वीकार नहीं किया जाता, यह बात मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ देती है।’ ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम को सैंडपेपर की जानकारी थी ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में कहा था- ‘इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ सभी शामिल थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट यानी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। ख्वाजा ने यह भी कहा कि केपटाउन टेस्ट के दौरान वे कैमरन बैनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के दौरान उनका बयान तक नहीं लिया। ख्वाजा का यह दावा 2021 में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के संयुक्त बयान से अलग है। इन चारों गेंदबाजों ने उस समय गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी होने से इनकार किया था। वॉर्नर ने ख्वाजा के दावे को 100% सही बताया स्टार्क ने कहा था- केपटाउन टेस्ट में पहली बार पता चला स्टार्क के मुताबिक, उन्हें इस मामले की जानकारी पहली बार केपटाउन टेस्ट के दौरान स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर मिली थी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को मैदान पर सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी। स्टार्क ने यह भी कहा कि संभव है कि वे ख्वाजा की किताब न पढ़ें। ------------------------------------- सैंडपेपर विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोला- सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा नहीं:इन्वेस्टिगेशन के नतीजे से संतुष्ट; ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम इसमें शामिल थी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने 2018 के सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा शुरू करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- ‘बोर्ड के पास जांच फिर से खोलने की कोई ठोस वजह नहीं है। हम पहले की जांच के नतीजों से संतुष्ट है।’ पूरी खबर