कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा में एक युवक पड़ोसी से विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया। पावटा निवासी नरेश आर्य का अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था। नरेश का आरोप है कि वह इस विवाद से परेशान था और प्रागपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी। विवाद से परेशान नरेश आर्य नवोदय स्कूल के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नरेश आर्य से बातचीत कर उसकी समस्याएं सुनीं। थाना अधिकारी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक नीचे उतर आया।