गांव अलोदा में सोमवार को बाबा रामदेव महाराज की शोभायात्रा निकाली गई डीजे की धुन और बाबा रामदेव के भजनों पर श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर झूमते हुए चल रहे थे। मंदिर पुजारी बलराज महाराज ने बताया कि सुबह बाबा रामदेव महाराज की प्रतिमा को घोड़े पर विराजमान कर नगर भ्रमण करवाया गया। महोत्सव के तहत रविवार रात को भजन संध्या हुई।