हरियाणा के पानीपत में 21 से 26 सितंबर तक हुई CBSE नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में डीडवाना-कुचामन जिले की तीरंदाज पीहू शेखावत ने रजत पदक जीता। मिठड़ी मारवाड़ गांव की रहने वाली पीहू शेखावत ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उनके पिता का नाम विपेंद्र सिंह शेखावत है। सिर्फ 10 साल की उम्र में पीहू ने यह सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पीहू की इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है। सभी ने पीहू को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पीहू ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन को दिया। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि जिले की दूसरी खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।