पीसांगन नगरपालिका के 25 वार्डों में मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इन चुनावों में कुल 131 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई। 14098 मतदाताओं में से 12227 ने अपने पार्षद को चुनने के लिए वोट डाले, जो कुल 86.73 प्रतिशत रहा। अब इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा, जब मतगणना के बाद EVM का ताला खुलेगा और नतीजे घोषित किए जाएंगे। वार्डवार मतदान प्रतिशत: