द्वितीय राष्ट्र स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में हुआ, जिसमें राज्यावास के सविता इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 17 सितंबर को विद्यालय से 10 खिलाड़ियों का दल प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्रकुमार त्रिपाठी के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। मैदान पर धीरज तेली ने 17 वर्ष वर्ग की ऊंची कूद में गोल्ड मेडल जीता। युगल धोबी ने 19 वर्ष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सिल्वर और निमिष सनाढ्य ने 19 वर्ष वर्ग की गोला फेंक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। दल में यथार्थ शर्मा और तनीश भी शामिल रहे। स्कूल प्रबंधक सुरेशचंद्र पूर्बिया ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत से यह सफलता मिली।