प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। प्रदेशभर में भाजपा नेता-कार्यकर्ता अपने घरों, सार्वजनिक स्थानों, मंदिर-मस्जिद और दरगाह में शाम को 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर पीएम मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही सत्ता और संगठन एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगा। इसमें सेवा से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तय की है। साथ ही सभी कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो, रील्स सोशल मीडिया पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। पहले देखें PHOTOS अल्बर्ट हॉल पर एक साथ जलाए 50 हजार दीये जयपुर में अभियान के तहत गुरुवार शाम अल्बर्ट हॉल पर एक साथ 50 हजार दीये जलाए गए। वहीं मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शाम 6 बजे झाड़खंड महादेव मंदिर में दीया जलाएंगे और पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में जयपुर में हजरत मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह शरीफ के बाहर दीया जलाया। लाभार्थियों के घरों के बाहर दीया जलाएगा विभाग सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के सरकारी विभाग उनकी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों के बाहर लाभार्थियों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे। चिकित्सा विभाग प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इसके अलावा पूरे महीने अलग-अलग दिन अलग-अलग लाभार्थियों को मिली सरकारी योजनाओं के फायदे की रील्स सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएगी। अलग-अलग विभाग ये काम करेंगे