सोप| परीत बाबा के मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पुजारी होडीलाल मीणा ने भगवान को खीर, पूआ, सब्जी का भोग लगाया। भोग के बाद पंगत में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने परीत बाबा के जयकारे लगाए। धार्मिक माहौल में भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।