प्रतापगढ़ में पूर्व पार्षद आशीष अहीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनलाल धोबी ने नगर परिषद सभापति को ज्ञापन सौंपा। इसमें आमजन, गरीब और छोटे व्यवसायियों से जुड़ी कई जनहित की मांगें रखी गईं। छोटे व्यापारियों को अनावश्यक परेशान नहीं करने की मांग ज्ञापन में नगर परिषद कर्मचारियों की मनमानी रोकने, अतिक्रमण कार्रवाई में पारदर्शिता लाने और छोटे व्यवसायियों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की मांग की गई। कलेक्ट्री रोड की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने और जरूरत वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी गई। पर्याप्त रोशनी न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बेघर परिवारों को घर देने की मांग कलेक्ट्री रोड मल्टी में पात्र बेघर परिवारों को आवास देने की मांग हुई। नंदी गोशाला में चारा, पानी, छाया और घायल पशुओं के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने को भी कहा गया। गोशाला की खराब स्थिति सुधारने, बजट स्वीकृत कराकर चारदीवारी और छत का काम जल्द शुरू करने की मांग हुई। मोहनलाल धोबी ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आग्रह किया।