सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- मैं कभी कांग्रेस के कामों का भी जिक्र करता हूं। उनसे कहता हूं कि जितने काम उन्होंने 5 साल में नहीं किए, उससे ज्यादा काम हमने ढाई साल में करके दिखाए हैं। सीएम शनिवार को प्रतापगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 7 जिलों को 924 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जनसभा को संबोधित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचे। यहां से वे दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा- मैं कभी कांग्रेस के कामों का भी जिक्र करता हूं। उनसे कहता हूं कि जितने काम उन्होंने 5 साल में नहीं किए। उससे ज्यादा काम हमने ढाई साल में करके दिखाए हैं। सीएम ने ढाई साल में किए गए विकास कार्य भी गिनवाए। करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों से जुड़े करीब 924 करोड़ रुपए की लागत के 1,452 विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे मुख्य समारोह के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में दिनभर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां बनी रहीं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। … यह खबर भी पढें अजमेर-रोक के बाद भी भाजपा प्रत्याशी का ऊंटों पर रोड-शो:जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा बोले- लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी जूली बोले- CM के रोड शो में भीड़ कम,आधे पुलिसवाले:5 से 7 सौ लोग ही आए; अलवर के हालात देखकर मंत्री को डांट पड़ी