प्रतापगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इस लोक अदालत में 350 से ज्यादा पेंडिंग मामले राजीनामे से निपटाए गए। साथ ही, 2 हजार से ज्यादा प्री-लिटिगेशन और राजस्व मामलों में करीब एक करोड़ रुपए के अवार्ड भी दिए गए। लोक अदालत की शुरुआत जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुंदर लाल खारोल ने दीप जलाकर की। लोक अदालत में विवादों का आपसी सहमति से समाधान करने पर जोर दिया गया। इसमें परिवहन, बिजली-पानी के बिलों के भुगतान जैसे कई मामलों में समझौते हुए। इससे संबंधित लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिली। लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप्ति स्वामी, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह जंजारा समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।