प्रतापगढ़ में पंचायत राज चुनाव के तहत सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह प्रक्रिया प्रतापगढ़ पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों के लिए हुई। पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई। प्रतापगढ़ टीएसपी (ट्राइबल सब-प्लान) क्षेत्र में आता है। इस वजह से यहां सभी सरपंचों के पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। लॉटरी के जरिए 50 प्रतिशत पद एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए तय किए गए। इसमें 18 ग्राम पंचायतों में एसटी महिला के लिए सरपंच का पद आरक्षित किया गया है। प्रतापगढ़ पंचायत समिति की बची हुई 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद एसटी ओपन कैटेगरी में आरक्षित किए गए हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।