प्रतापगढ़-बांसवाड़ा रोड बाईपास के पास सोमवार को रेत से भरा एक ट्रोला पलट गया। यह हादसा घुमावदार मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद ट्रोले का ड्राइवर रायचंद वाहन के अंदर फंस गया। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रोले को हटाने की कोशिश की, ताकि ड्राइवर को बाहर निकाला जा सके। जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई। ड्राइवर ट्रोले के अंदर फंसा हुआ था, इसलिए उसे बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक, ट्रोला निंबाड़ा से पत्थर भरकर बांसवाड़ा जा रहा था। बाईपास के पास घुमावदार मोड़ पर अचानक यह पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर पत्थर बिखर गए। पत्थर बिखरने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा और जाम लग गया। पुलिस की मौजूदगी में बचाव कार्य जारी रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को नियंत्रित किया।