सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की तूफानी पारी खेली। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में उनकी पारी की मदद से दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। तमिलनाडु को जीत के लिए 276 रन का टारगेट मिला है। प्रियांश ने अपनी पारी में 7 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 266.18 रहा। उन्होंने यश ढुल के साथ पहले विकेट के लिए 17 गेंदों पर 30 रन जोड़े। यश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रियांश ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी की। राणा ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। प्रियांश ने 19 छक्के लगाए, आखिरी ओवरों में भी बरसाए रन प्रियांश ने 10वें ओवर में अपना शतक पूरा किया और 18.4 ओवर में 181 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मणिमारन सिद्धार्थ ने रितिक ईश्वरन के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले उन्होंने अनुज रावत के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 87 रन जोड़े। अनुज रावत 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। हिम्मत सिंह ने 2 गेंदों पर 10 रन बनाए, जबकि मयंक रावत बिना खाता खोले नाबाद रहे। तमिलनाडु के गेंदबाज महंगे साबित हुए तमिलनाडु की ओर से आर राजकुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। गुरजपनीत सिंह, शाहरुख खान और मणिमारन सिद्धार्थ को भी 1-1 विकेट मिला। साई किशोर ने 2 ओवर में 44 रन दिए, जबकि सिद्धार्थ ने 2 ओवर में 45 रन खर्च किए। दिल्ली ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 94 रन बना दिए थे।
मुश्ताक अली ट्रॉफी- प्रियांश आर्या का 68 गेंदों 181 रन:दिल्ली ने तमिलनाडु को 276 रन का टारगेट दिया, पारी में 19 छक्के लगाए
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की तूफानी पारी खेली। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में उनकी पारी की मदद से दिल्ली ने 20 ओवर...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...