शहर के एक निजी स्कूल की संस्कृत अध्यापिका सरोज रामावत ने जेएनवीयू जोधपुर की गुरु जंभेश्वर शोधपीठ और आदर्श विद्या भारती संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधपत्र प्रस्तुत किया। उत्तरलाई | गडरारोड उपखंड के बंधड़ा गांव में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण खासे परेशान हैं। डिस्कॉम की लापरवाही के चलते दिन में 3 से 4 घंटे बिजली बंद रहती है, वहीं रात में भी बार-बार ट्रिपिंग से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। ग्रामीण अनवरसिंह बंधड़ा ने बताया कि भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जल माफिया पर प्रशासन सख्त : पीएचईडी की अनदेखी से मोहनगढ़-बाड़मेर मुख्य लाइन पर रोजाना 20-25 एमएलडी पानी चोरी हो रहा है। शुक्रवार को टीम ने शिव में कार्रवाई कर एक आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई। वहीं जिला कलेक्टर ने पानी चोरी के 48 मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए 7.94 लाख रुपए जुर्माना व कुर्की के आदेश दिए हैं। कवास | कवास क्षेत्र में क्षमता से अधिक भरे भारी वाहन लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। सड़कों पर सरपट दौड़ते ओवरलोड ट्रकों और ट्रेलरों के कारण दुर्घटना की आशंका लगी रहती है। अत्यधिक वजन के कारण सड़कों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। जालीपा | राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, निदेशक शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजा। जोशी ने मांग की कि राज्य के विद्यालयों में अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता के रिक्त पदों के खिलाफ गेस्ट फैकल्टी योजना में शिक्षकों की नियुक्ति के आवेदन मांगे है। शिव | शिव से कोटड़ा जाने वाली सड़क खस्तहाल है। लंबे सम से टूटी सड़क पर गड्ढ़े हो गए हैं। इस वजह से वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कई बार दुपहिया वाहन स्लिप हो जाते हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं करवाई। उत्तरलाई | पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता स्वरूप सिंवल ने कहा कि सरकार ने लंबे समय तक ओबीसी आरक्षण का हवाला देकर चुनाव प्रक्रिया टाली। अब लॉटरी प्रक्रिया के बाद सरकार स्पष्ट करे कि इस देरी से ओबीसी समाज को वास्तविक रूप से कितना लाभ और प्रतिनिधित्व मिला।