महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़ें छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में एक सफेद ट्रक तेज रफ्तार से दूसरे वाहनों को ओवरटेक करते हुए दिखाई देता है। इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे मुड़ता है और बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को टक्कर मार देता है। टक्कर के बाद ट्रक कुछ पल के लिए ट्रक का बैलेंस बिगड़ता है, लेकिन ड्राइवर ट्रक को नहीं रोकता। ट्रक के साथ चल रहा एक ऑटो रिक्शा भी अनियंत्रित हो जाता है और सामने से आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बचता है। हादसे की 2 तस्वीरें… ट्रक दूर से आता नजर आया टक्कर मारकर भागा ट्रक पुलिस बोली- ट्रक में डीजे का सामान लदा था पुलिस के मुताबिक, ट्रक बोपदेव घाट की ओर से नीचे उतर रहा था। इसमें डीजे का सामान लदा हुआ था। येवलेवाड़ी इलाके में कॉलेज के मुख्य गेट के सामने ट्रक ने पहले आगे चल रही एक हुंडई कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बस स्टॉप की ओर चला गया। वहां बस का इंतजार कर रहे छात्र इसकी चपेट में आ गए। 22 साल का ट्रक ड्राइवर अरेस्ट हुआ पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक की पहचान 22 साल के प्रतीक मारुति चव्हाण के रूप में हुई है। वह पुरंदर के मालशिरस का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए ससून अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण चालक का ट्रक से नियंत्रण खोना हादसे की वजह बताया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
पुणे में बस-स्टॉप पर ट्रक ने छात्रों को रौंदा, VIDEO:3 की मौत; 6 घायल, टक्कर के बाद बैलेंस बिगड़ा, फिर भी ड्राइवर ट्रक लेकर भागा
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़ें छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में एक सफेद ट्रक तेज रफ्तार स...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...